ramcharitmanas

24 घंटों में 2878 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, एक्टिव मरीजों की संख्या 18,000 से कम

Updated: रविवार, 15 मई 2022 (10:48 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में 2,487 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 21 हजार 599 हुई। पिछले 24 घंटों में 2878 लोगों ने कोरोनावायरस को मात दी। एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 17,692 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 13 और मरीजों की मृत्यु के बाद देश में मृतकों की संख्या 5,24,214 पर पहुंची।  मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 404 मामलों की कमी दर्ज की गई। संक्रमण की दैनिक दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
मंत्रालय के अनुसार, इस बीमारी से अब तक उबरने वाले मरीजों की संख्या 4 करोड़ 25 लाख 79 हजार 693 हो गई। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 191.32 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
Koo App
आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 13 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 8 की मौत केरल, 4 की दिल्ली और 1 मरीज की मौत महाराष्ट्र में हुई।
 
इस महामारी से देश में अब तक कुल 5,24,214 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,47,854 की महाराष्ट्र में, 69,363 की केरल, 40,105 की कर्नाटक, 38,025 की तमिलनाडु, 26,192 की दिल्ली, 23,513 की उत्तर प्रदेश और 21,203 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 5 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

अगला लेख