Hanuman Chalisa
✕

CoronaVirus India Update : फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 24 घंटों में 41,806 नए मामले

Updated: गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (13:07 IST)
नई दिल्ली। देश में गुरुवार को एक बार फिर कोरोनावायरस (कोविड-19) के मामलों में तेजी दिखाई दी। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 41806 नए मामले सामने आए। महामारी से 39,130 लोग रिकवर हुए जबकि 581 लोगों की मौत हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी के अनुसार, कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 9 लाख 87 हजार 880 हो गया है। इस दौरान 39 हजार 130 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ एक लाख 43 हजार 850 हो गई।
 
राहत की बात यह है कि देश भर में सक्रिय मामले चार लाख 32 हजार 79 हो गए हैं। इसी अवधि में 581 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 11 हजार 989 हो गई।
 
महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामले 2,358 और बढ़कर 1,06,764 हो गए। इसी दौरान 6,067 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 59,44,801 हो गई है जबकि 170 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,26,390 हो गया।
 
केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 2,535 की वृद्धि के साथ अब 1,17,719 पहुंच गए। राज्य में 12,974 लोगों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 29,70,175 हो गई जबकि 128 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 14,938 पहुंच गया।
 
कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 592 और घट कर 33,642 रह गए। वहीं 45 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 35,989 हो गया है। राज्य में 2,537 और लोग स्वस्थ भी हुए हैं जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28,06,933 हो गई।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख