Hanuman Chalisa
✕

भारत में 98.57 लाख कोरोना संक्रमित, 94.93% ठीक

Updated: रविवार, 13 दिसंबर 2020 (11:42 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 98.57 लाख हो गई है, जिनमें से 93.57 लाख लोग बीमारी से उबर चुके हैं और इसके साथ ही लोगों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के 30,254 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 98,57,029 हो गई है, जिनमें से 391 और लोगों की मौत होने के बाद संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,43,019 हो गई।
 
बीमारी से अब तक उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 93,57,464 हो गई है और लोगों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। कोविड-19 से संक्रमित उपचाराधीन लोगों की संख्या लगातार सातवें दिन चार लाख से कम बनी हुई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 3,56,546 संक्रमितों का उपचार चल रहा है जो कुल मामलों का 3.62 प्रतिशत हैं।
 
देश में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गई थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गई। इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गयी।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 12 दिसंबर तक देश में 15,37,11,833 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से शनिवार को 10,14,434 नमूनों की जांच की गई।
 
देश में पिछले 24 घंटे में 391 और लेागों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 80, दिल्ली में 47, पश्चिम बंगाल में 44, केरल में 32, उत्तर प्रदेश में 31 और पंजाब में 21 लोगों की मौत हुई है।
 
देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,43,019 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 48,139, कर्नाटक में 11,939, तमिलनाडु में 11,883, दिल्ली में 9,981, पश्चिम बंगाल में 9,010, उत्तर प्रदेश में 8,056, आंध्र प्रदेश में 7,052 और पंजाब में 5,057 लोगों की मौत हुई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य रोगों से भी पीड़ित थे। (भाषा)
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख