Daily Horoscope
✕

राहतभरी खबर, देश में कोरोनावायरस के 75,829 नए मामले, 55 लाख से ज्यादा स्वस्थ

Updated: रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (10:12 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है वही पिछले 11 दिनों से एक्टिव केसेस भी 10 लाख से कम है। रविवार को 75,829 नए मामले सामने आए वहीं 82,260 लोगों ने कोरोना को मात दी। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 55 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके है और इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 83.84 प्रतिशत हो गई है।
 
देश में संक्रमण के 75,829 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 65,49,374 हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 940 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,01,782 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 55,09,966  लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, देश में अभी 9,37,625  मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 14.60 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 4 अक्टूबर तक कुल 7,89,92,534 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से  11,42,131 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख