suvichar

CoronaVirus India Update : कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 लाख पार, 37 लाख से ज्यादा स्वस्‍थ

Updated: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (10:34 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 (Covid-19) के 94,372 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 लाख के पार हो गई। वहीं इस संक्रमण से अब तक 37,02,596  लोग ठीक हो चुके हैं और देश में स्वस्थ होने की दर 77.88% फीसदी है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों में बताया गया है कि देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 47,54,357 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,114 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 78,586 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है और अब यह 1.65 फीसदी है। इसके अनुसार देश में फिलहाल संक्रमण के 9,73,175 मरीजों का इलाज चल रहा है जो संक्रमितों की कुल संख्या का 20.47 फीसदी है।
 
देश में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख से पार हो गए थे जबकि 23 अगस्त को यह 30 लाख से पार चला गया और पांच सितंबर को 40 लाख के पार हो गया। देश में लगातार चौथे दिन कोविड-19 के 90 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 12 सितंबर तक 5,62,60,928 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से शनिवार को 10,71,702 नमूनों की जांच हुई।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख