Daily Horoscope
✕

देश में कोविड-19 के 69,921 नए मामले, 36.91 लाख संक्रमित

Updated: मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (12:47 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई। वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 76.94 फीसदी हो गई।
 
मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 819 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है। इसके अनुसार देश में संक्रमण से मृत्यु दर नीचे गिरकर अब 1.77 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 7,85,996 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 21.29 फीसदी है।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 31 अगस्त तक 4,33,24,834 नमूनों की जांच हो चुकी है जिसमें से सोमवार को 10,16,920 नमूनों की जांच हुई।

पिछले 24 घंटे में कुल 819 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे ज्यादा 184 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं कर्नाटक में 113, तमिलनाडु में 91, आंध्र प्रदेश में 85, उत्तर प्रदेश में 63, पश्चिम बंगाल में 52, पंजाब में 49, मध्य प्रदेश में 20, दिल्ली में 18, गुजरात में 14, राजस्थान में 13, उत्तराखंड में 12 लोगों की मौत हुई। वहीं असम, ओडिशा और त्रिपुरा में 10-10 लोगों की मौत हुई।
 
गोवा, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में 9-9 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में आठ, हरियाणा, झारखंड, केरल और पुडुचेरी में 7-7 लोगों की मौत हुई। बिहार और चंडीगढ़ में 4-4 और हिमाचल प्रदेश में तीन लोगों की मौत हुई जबकि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एक व्यक्ति की मौत हुई।
 
देश में अब तक 65,228 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सबसे ज्यादा 24,583 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 7,322, कर्नाटक में 5,702, दिल्ली में 4,444, आंध्र प्रदेश में 3,969, उत्तर प्रदेश में 3,486, पश्चिम बंगाल में 3,228, गुजरात में 3,020 और पंजाब में 1,453 लोगों की मौत हुई।
 
अब तक मध्य प्रदेश में कोविड-19 से 1,394 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राजस्थान में 1,056, तेलंगाना में 836, जम्मू-कश्मीर में 703, हरियाणा में 689, बिहार में 582, ओडिशा में 492, झारखंड में 417, असम में 306, केरल में 294, छत्तीसगढ़ में 277 और उत्तराखंड में 269 लोगों की मौत हुई।
 
पुडुचेरी में 228 लोगों की मौत हुई। गोवा में 192, त्रिपुरा में 113, चंडीगढ़ में 56, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 46, हिमाचल प्रदेश में 38, लद्दाख में 34, मणिपुर में 28, मेघालय में 10, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में 7, सिक्किम में 3 और दादरा नगर हवेली और दमन-दीव में 2-2 लोगों की मौत हुई। (भाषा)
 

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

Meerut News : खादी के कपड़ों से मिट्टी के बर्तनों तक, मेरठ की प्रदर्शनी में दिखी स्वदेशी उत्पादों की चमक

Navratri Special : मां के हौसले से स्टार्टअप बना 'Hostels Near Me', यूपी सरकार ने दी आर्थिक मदद

UP News: यूपी में महिलाओं को ₹3,000 की जगह अब ₹12,000 मानदेय, 1.20 करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Mission Shakti 6.0: यूपी पुलिस का कमाल, 7 दिन में 5 राज्यों से खोज निकाले ₹32 लाख के 120 गुम मोबाइल

अगला लेख