ramcharitmanas

CoronaVirus India Update : भारत में कोविड-19 के 28,591 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3.84 लाख

Updated: रविवार, 12 सितम्बर 2021 (14:15 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 28,591 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,32,36,921 पर पहुंच गई जबकि करीब 6,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 रह गई। रविवार को 338 मरीजों की मौत से मृतकों की कुल संख्या 4,42,655 पर पहुंच गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.16 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत दर्ज की गई। 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,595 की कमी दर्ज की गई।
 
आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 15,30,125 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक जांचें गए नमूनों की संख्या 54,18,05,829 हो गई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.87 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 13 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,24,09,345 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में अबतक कोविड-19 रोधी टीकों की 73.82 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। (भाषा) 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख