dharma sangrah
✕

जज की दरियादिली, दिव्यांग फरियादी के पास पहुंचे, बीच सड़क पर सुनाया फैसला

Updated: रविवार, 12 सितम्बर 2021 (10:47 IST)
छत्तीसगढ़ के कोरबा में लोग उस समय हैरान रह गए जब एक जज ने सड़क पर खुद दिव्यांग फरियादी के पास पहुंचकर उसकी फरियाद सुनी और वहीं अपना फैसला भी सुना दिया। एक जज की दरियादिली देख हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है।
 
दरअसल एक सड़क दुर्घटना में तीन साल पहले दिव्यांग हुए युवक ने बीमा कंपनी के खिलाफ अर्जी लगाई थी। बीते 11 सितंबर को कोरबा में लगाई गई लोक अदालत में युवक के मामले की सुनवाई थी। सुनवाई के लिए पहुंचा दिव्यांग युवक चलने में सक्षम नहीं था।
 
कोरबा के जिला सत्र न्यायाधीश बीपी वर्मा को जैसे ही दिव्यांग युवक के संबंध में जानकारी मिली, वे खुद उसकी कार के पास पहुंच गए। उन्होंने युवक के केस से संबंधित दस्तावेज व मामले से जुड़े पक्ष को कार के पास ही बुलाया गया।
 
दोनों ही पक्षों की बात सुनने के बाद उन्होंने बीमा कंपनी को दिव्यांग युवक को 20 लाख रुपए का जुर्माना देने का आदेश दिया।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख