Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लगातार दूसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या 20,000 से कम, 11 दिन में 34,731 लोग कोरोना संक्रमित

बुधवार, 11 मई 2022 (11:22 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,897 नए मामले सामने आए, 2,986 स्वस्थ हुए और 54 लोगों की महामारी से मौत हो गई। हालांकि पिछले 11 दिनों में 34,731 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। लगातार दूसरे दिन देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 20,000 से कम रही।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 10 हजार 586 हो गई। इनमें से 4 करोड़ 25 लाख 66 हजार 935 लोग स्वस्थ हो गए, 19,494 एक्टिव मरीज है जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 157 लोगों की मौत हो गई।
 
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। 0.05 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.74 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 72 हजार 190 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में अब तक कुल 84 करोड़ 19 लाख 86 हजार 891 कोविड परीक्षण किए गए हैं। आज सुबह 7 बजे तक 190 करोड़ 67 लाख 50 हजार 631 कोविड टीके दिए जा चुके हैं।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
 

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए योगी सरकार ने दी 210 करोड़ की सब्सिडी, 43 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख