Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update: 24 घंटे में कोरोना के 40611 नए मामले, जानिए क्या है इन 5 राज्यों का हाल...

रविवार, 11 जुलाई 2021 (11:28 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में 41,506 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 की चपेट में आ चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,08,37,222 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,54,118 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,611 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,08,36,327 हो गया है। इस दौरान 41,526 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,99,75,064 हो गई है। सक्रिय मामले 915 घटकर 4,54,118 हो गए हैं। इसी अवधि में 895 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,08,040 हो गया है।
 
देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.47 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.20 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गई है। इस बीच शनिवार को 37 लाख 23 हजार 267 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 37 करोड़ 57 लाख 70 हजार 291 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 1776 बढ़ने के बाद यह संख्या 117270 हो गई है। इसी दौरान राज्य में 6026 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5906466 हो गई जबकि 494 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 125528 हो गया।
 
केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 2111 बढ़कर 115706 हो गए हैं तथा 11867 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2922921 हो गई जबकि 109 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 14489 हो गई।
 
कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 765 कम होकर 37164 रह गए हैं। वहीं 48 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 35779 हो गया है। राज्य में अब तक 2796377 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
 
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 447 घटकर 32767 रह गई तथा 49 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 33371 हो गई। वहीं 2449873 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।
 
आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 29262 रह गए। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 1877930 हो गई है जबकि 12986 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
 

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख