Hanuman Chalisa
✕

CoronaVirus India Update : 147 दिन बाद देश में 28,204 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 4 लाख से कम

Updated: मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (11:15 IST)
नई दिल्ली। भारत में 147 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 28,204 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,98,158 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या 139 दिन बाद सबसे कम 3,88,508 हुई। 48 दिन में 19.98 लाख इस महामारी से संक्रमित हुए हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3,19,98,158 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3,11,80,968 लोग रिकवर हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.45 प्रतिशत हो गई है, जो अभी तक की सर्वाधिक दर है। 
 
देश में संक्रमण से 373 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,682 हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 13,680 की कमी आई है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले 1 करोड़ के पार, 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख