biodatamaker
✕

भारत में कोरोना के 1,054 नए मामले, अब तक कुल 98.76 प्रतिशत मरीज स्वस्थ

Updated: रविवार, 10 अप्रैल 2022 (10:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,054 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,35,271 हो गई, जबकि 29 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,685 पर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 11,132 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 233 की कमी आई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.25 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल 4,25,02,454 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

ALSO READ: आज से 18 प्लस को लगेगा कोरोना वैक्सीन का तीसरा डोज, जानिए 10 खास बातें
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में कोविड-19 रोधी टीकों की 185.7 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं। आज से देश में 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना की प्रिकॉशन डोज भी लगाई जा रही है। दूसरे डोज के 9 माह बाद प्रिकॉशन डोज लगवाई जा सकती है।
 
Koo App
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।
 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

अगला लेख