biodatamaker
✕

अमेरिका में कोरोनावायरस के 1.77 लाख नए मामले, मिल सकती है कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी

Updated: शनिवार, 14 नवंबर 2020 (09:15 IST)
वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (CoronaVirus) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान इसके संक्रमण के रिकॉर्ड 1.77 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या 1.07 करोड़ को पार कर गई है।
 
अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। यह एक दिन में अमेरिका में सामने आए कोरोना के नए मामलों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
 
अमेरिका के सभी 50 प्रांत कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हैं और प्रत्येक प्रांत में कोरोना के नए मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSE) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,44,217 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,07,14,001 हो गई है।
 
अमेरिका के न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,993 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,522 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 18,172 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 19,785 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 17,445 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 10 हजार से अधिक जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 9,210 लोगों की मौत हुई है।
 
कोरोना वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी : कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण को रोकने के लिए दो अलग-अलग वैक्सीन के आपात स्थिति में उपयोग को दिसंबर में मंजूरी मिल सकती है।
 
कोरोना वैक्सीन विकसित करने को लेकर बनाई गई टीम ऑपरेशन वार्प स्पीड के प्रमुख मोनसेफ सलाउ ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।
 
सलाउ ने कहा कि अमेरिका में कोरोना की दो अलग-अलग वैक्सीन क्लीनिकल परीक्षण के तीसरे चरण में हैं। तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण पूरा होने के कुछ सप्ताह बाद देश का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग आपात स्थिति में इन वैक्सीन के उपयोग को मंजूरी प्रदान कर सकता है। हमें उम्मीद है कि कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल जायेगी और दिसंबर के महीने में इसे कई लोगों को लगाया जायेगा। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE : INDIA गठबंधन का 'दिल्ली चलो मार्च', रामलीला मैदान पहुंचे विपक्ष के नेता

गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट पर PM मोदी ने जताई खुशी

नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का बड़ा कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देशभर में मिला दूसरा स्थान

Weather Today : देश के 20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की प्रदर्शन के दौरान खरीदारी की अपील, INDIA Bloc Rally में क्यों शामिल नहीं हो रही CJP, दीपके ने बताया कारण

अगला लेख