सम्बंधित जानकारी
- दिव्य दीपोत्सव : अयोध्या ने दर्ज कराया 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम
- Corona vaccine पर चल रहे काम को रूसी और कोरियाई हैकरों ने बनाया निशाना
- भारत ने किया क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण
- WHO द्वारा पारंपरिक दवाओं के वैश्विक केंद्र के लिए भारत को चुना जाना गर्व की बात : मोदी
- अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव के मौके पर रोशनी से जगमगाएंगे घाट...
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,802 नए मामले सामने आए, 91 लोगों की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,802 नए मामले सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से पीड़ित हुए लोगों की संख्या शुक्रवार को 4.74 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, 91 और लोगों की मौत होने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,423 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कल की गई 56,553 नमूनों की जांच में से संक्रमण के ये नए मामले आए हैं। त्योहारी सीजन में दिल्ली में लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की दर 13.80 प्रतिशत है।
बुलेटिन के अनुसार, कल की गई जांच में से 36,643 त्वरित एंटीजन और 19,910 आरटी-पीसीआर जांच हैं। (भाषा)
