biodatamaker

इंदौर में फिर बढ़े Corona के मामले, 78 नए मरीज सामने आए

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (08:09 IST)
इंदौर। देश के रेड जोन में शामिल इंदौर में मंगलवार को कोरोनावायरस के 78 नए मरीज सामने आए। लेकिन 3 नई मौतों के बाद कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 239 हो गया। देर रात जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4954 हो गई।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया कि मंगलवार को टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 1682 रही, जिसमें से 78 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 1588 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि मंगलवार को हमें कुल 1692 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 94 हजार 545 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। बुधवार को 57 मरीजों को उपचार के बाद छुट्‍टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 3838 हो चुकी है।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 867 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से बुधवार को 44 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4660  व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

आजीविका मिशन की सहायता से सालाना ढाई लाख कमा रहीं मजदूर रहीं सोनभद्र की निर्मला

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में आएंगे राहुल गांधी, 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम

अगला लेख