sundarkand

आइसक्रीम में मिला कोरोनावायरस, चीन में हड़कंप

Updated: रविवार, 17 जनवरी 2021 (12:33 IST)
बीजिंग। पूर्वी चीन के एक शहर में आइसक्रीम में कोरोनावायरस पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। जिस कंपनी की आइसक्रीम में वायरस मिला है उसे सिल कर दिया गया है।

बीजिंग के निकट स्थित तियानजिन शहर की सरकार ने एक बयान जारी करके बताया कि शहर में स्थित दाकियाओदाओ फूड कंपनी को सील कर दिया गया है और उसके कर्मियों की कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच की जा रही है। हालांकि,अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि आइसक्रीम में मिले वायरस के कारण कोई व्यक्ति संक्रमित हुआ हो।

सरकार ने बताया कि बैच के 29,000 डिब्बों में से अधिकतर को अभी बेचा नहीं गया है। तियानजिन में बेचे गए 390 डिब्बों का पता लगाया जा रहा है।

सरकार ने बताया कि इस आइसक्रीम में न्यूजीलैंड में बना दूध का पाउडर और यूक्रेन का छाछ पाउडर इस्तेमाल किया गया था।

चीन सरकार ने कहा है कि यह बीमारी किसी अन्य देश से उसके देश में पहुंची थी। उनका कहना है कि आयातित मछली एवं अन्य खाद्य सामग्रियों में कोरोना वायरस मिला है, लेकिन विदेशी वैज्ञानिकों को इस बात पर संदेह हैं। कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला वुहान में 2019 के अंत में सामने आया था। (भाषा)
 
 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

बिहार में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

अगला लेख