manglik dosh calculator
✕

सऊदी अरब के शाही परिवार के 150 सदस्य Corona की चपेट में, आइसोलेशन में गए किंग सलमान और क्राउन प्रिंस

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (23:41 IST)
आम से लेकर खास तक कोरोना वायरस की चपेट में आ रहा है। ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स कोरोना के शिकार हो गए थे। अब खबर आ रही है कि सऊदी अरब के शाही परिवार के 150 सदस्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इसके बाद किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आइसोलेशन में चले गए हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक किंग फैसल स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर शाही परिवार का इलाज कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक सऊदी अरब के शाह सलमान ने अपनी सुरक्षा के लिए लाल सागर पर जेद्दा शहर में एक द्वीप महल में खुद को अलग कर लिया है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सऊदी अरब के अधिकारियों ने यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है और मक्का-मदीना समेत मुस्लिमों के पवित्र स्थलों पर तीर्थयात्राओं को प्रतिबंधित कर दिया है। शाह सलमान के बेटे क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान अपने कई मंत्रियों के साथ उसी तट पर सुदूर स्थल पर चले गए हैं। 
 
500 विस्तरों वाला अस्पताल : शाही परिवार का इलाज करने वाले एक संभ्रांत अस्पताल के डॉक्टर मरीजों की अपेक्षित आमद के लिए 500 और बिस्तर तैयार कर रहे हैं। देशभर के वीआईपी के लिए निर्देश तैयार होने लगे हैं। सउदी अरब में कोरोना संक्रमण के अब तक 2932 मामले सामने आए हैं, जिसमें 41 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में एक दिन में 881 लोगों की मौत : ब्रिटेन में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 881 लोगों की मौत हुई हैं। देश में संक्रमण से अभी तक 7,978 लोग काल का ग्रास बन चुके हैं।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने मृतकों के संबंध में सूचना देते हुए चेतावनी दी कि देश में अभी तक वायरस संक्रमण के मामले चरम दौर में नहीं पहुंचे हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमित प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रहने के दौरान राब ही सरकार के प्रभारी हैं।
 
कनाडा में हो सकती हैं 22 हजार तक मौतें : कनाडा सरकार का अनुमान है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में 11,000 से 22,000 लोगों की मौत हो सकती है। सरकार का अनुमान है कि इस महामारी के समाप्त होने तक देश भर में 9,34,000 से 19 लाख लोग इससे संक्रमित होंगे।

सरकार का यह अनुमान यह मानते हुए लगाया गया है कि कनाडाई नागरिक अगले कुछ महीनों तक सख्त सामाजिक दूरी और अन्य सुरक्षा उपायों का पालन करेंगे।

महामारी के संबंध में कनाडा की संघीय सरकार का यह पहला अनुमान है। इस बीच अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक कनाडा में इस बीमारी के कारण 476 लोगों की मौत हो चुकी है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख