सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus Live Updates : चीन में कोरोना वायरस के 433 नए मामलों की पुष्टि, 2,744 लोगों की मौत
- Corona virus : सऊदी अरब ने पवित्र स्थलों की यात्रा पर लगाई रोक, ईरान में 22 की मौत
- Corona Virus : भारतीय विमान ने 5 विदेशियों को डायमंड प्रिंसेस से निकाला, श्रीलंकाई पीएम ने जताया आभार
- corona virus के खौफ से जर्मनी और पोलैंड में होने वाले ओलंपिक बैडमिंटन क्वालीफायर्स स्थगित
- Corona Virus: क्या मोदी सरकार ने होली पर चीन से आया सामान न खरीदने की अपील की...जानिए सच...
Corona virus का खौफ, केरल से उमरा के लिए जा रहे लोगों को विमानों से उतारा
कोझीकोड। केरल से उमरा के लिए रवाना होने वाले करीब 200 लोगों को यहां कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उनकी उड़ानों से उतार लिया गया। सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मक्का मदीना आने वाले विदेशियों पर अस्थायी रोक लगा दी है।
सऊदी अरब ने हज यात्रा से कुछ ही महीने पहले यह रोक लगाई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार सऊदी एयरलाइंस के करीब 84 यात्रियों और स्पाइस जेट एयरलाइंस के विमानों के करीब 104 यात्रियों को सऊदी अरब जाने की इजाजत नहीं दी गई, हालांकि जेद्दा जा रहे अन्य यात्रियों को उड़ान की अनुमति दे दी गई।
