suvichar

कोरोनावायरस इफेक्ट : मा‍त्र 1 दिन का होगा बिहार विधायिका का आखिरी सत्र

Updated: रविवार, 2 अगस्त 2020 (12:02 IST)
पटना। बिहार विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य सोमवार को एक दिन के संक्षिप्त मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे। नवंबर में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले संभवत: यह सदनों की आखिरी बैठक होगी।
 
कोविड-19 वैश्विक महामारी के साये में हो रहा यह सत्र पहला अवसर होगा जब विधायिका का कामकाज विधानसभा परिसर से दूर होगा।
 
पिछले हफ्ते जारी एक अधिसूचना में, राज्यपाल फागू चौहान ने सत्र को आधुनिक, साफ-सुथरे ‘ज्ञान भवन’ परिसर में आयोजित करने की अनुमति दी थी। यह परिसर ऐतिहासिक गांधी मैदान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है।
 
जगह का यह बदलाव, शारीरिक दूरी संबंधी नियमों का पालन करने के कारण जरूरी हो गया था। 243 सदस्यीय विधानसभा की बैठक ज्ञान भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित विशाल सभागार में होगी जहां 800 लोगों के बैठने की क्षमता है।
 
75 सदस्यीय विधान परिषद की बैठक एक छोटे सभागार में होगी जहां 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। विधान परिषद की 20 सीटें रिक्त हैं।
 
राज्यपाल की अधिसूचना में विधानसभा सत्र के लिए चार दिन के कार्यक्रम का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन इसे संक्षिप्त करने का फैसला विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी द्वारा शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में लिया गया।
 
सत्र को छोटा करने का निर्णय राज्य भर में खासकर राजधानी पटना में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया।
 
इससे पहले मार्च में जब बजट सत्र के लिए सदनों की बैठक हो रही थी, उस वक्त भी वैश्विक महामारी के प्रकोप की शुरुआत के कारण निर्धारित समय से करीब दो सप्ताह पहले उन्हें स्थगित करना पड़ा था।
 
विधानसभा सचिवालय की ओर से प्राप्त एक पत्र के मुताबिक, ज्ञान भवन में फेस मास्क, सैनेटाइजर और एंटीजन जांच किट उपलब्ध कराये जाएंगे। ज्ञान भवन पर ट्रैफिक ज्यादा रहने के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने आसपास के इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए सीएम धामी, कलाकारों की जमकर की तारीफ

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 7 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

अगला लेख