biodatamaker

Rajasthan Coronavirus Update : अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों के सेंपलों की जांच, 28 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2020 (23:58 IST)
जयपुर। राजस्थान में 711 नए कोरोनावायरस संक्रमित सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हजार 500 पहुंच गई जबकि 7 और संक्रमितों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 553 पर पहुंच गया। राज्य में अब तक 12 लाख 4 हजार 676 लोगों के सेंपल  लिए गए जिसमें से 11 लाख 69 हजार 662 निगेटिव आए तथा 28 हजार 500 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 6514 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है तथा 6803 एक्टिव मामले हैं।
 
चिकित्सा निदेशालय की ओर से शनिवार रा‍त रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मामले अलवर में 116, पाली में 96, जोधपुर में 94, बीकानेर में 67, राजधानी जयपुर में 61, भरतपुर में 56, कोटा में 54, अजमेर में 39, बाड़मेर में 31, चूरू में 13, राजसमंद में 20, उदयपुर में 12, नागौर में 9, भीलवाड़ा में 7, जैसलमेर में 6, सीकर में 5, दौसा में 4, झालावाड़, हनुमानगढ़ और टोंक मे 3-3, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, गंगानगर और बांसवाड़ा में 2-2, करौली, बूंदी, सवाई माधोपुर और दूसरे राज्य से आए एक-एक नया कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि राज्य में अब तक अजमेर में 1017, अलवर में 1650, बांसवाड़ा में 111, बारां में 78, बाड़मेर में 856, भरतपुर में 2116, भीलवाड़ा में 350, बीकानेर में 1335, बूंदी में 36, चित्तौड़गढ़ में 216, चुरू में 499, दौसा में 235, धौलपुर में 907, डूंगरपुर में 514, श्रीगंगानगर में 105, हनुमानगढ़ 146, जयपुर में 4283, जैसलमेर में 126, जालोर में 761, झालावाड़ में 393, झुंझुनू में 494, जोधपुर में 4528, कोटा में 986, नागौर में 1066, पाली में 1843, प्रतापगढ़ में 157, राजसमंद 444, सवाई माधोपुर में 142, सीकर में 730, सिरोही में 740, टोंक में 224, उदयपुर में 958, अन्य 171 मामले सामने आए हैं।
 
विभाग के अनुसार राज्य में आज 7 और संक्रमित मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या 553 हो गई है। इनमें बाड़मेर में 3, राजसमंद, भरतपुर, जोधपुर और पाली में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख