Daily Horoscope
✕

भारत में कोरोनावायरस के मामले 27 लाख के पार, 19.77 लाख लोग संक्रमणमुक्त, 51797 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (11:18 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 55,079 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 27 लाख के पार पहुंच गए। देश अब तक 19.77 लाख लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर अब 73.18 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
ALSO READ: गृहमंत्री अमित शाह AIIMS में भर्ती, हाल में ही कोरोनावायरस से हुए थे ठीक
मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल 27,02,742 मामले हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में 876 और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51,797 हो गई है। इसके अनुसार देश में मृत्यु दर अब 1.92 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार 6,73,166 लोगों का इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 24.91 प्रतिशत है। कुल 19,77,779 लोग अभी तक संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। भारत में 7 अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 17 अगस्त तक देश में 3,09,41,264 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई जिनमें से 8,99,864 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख