dharma sangrah
✕

तीसरी लहर में पहली बार 3 लाख पार, 5 राज्यों में क्या है कोरोना का हाल...

Updated: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (09:28 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। 8 माह में पहली बार 3 लाख से ज्यादा कोरोनावायरस के नए मामले दर्ज किए गए। गुरुवार को तीसरी लहर में पहली बार कोरोना के 3,17,532 नए मामले केसेस मिले हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। 
 
भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और गुजरात में आ रहे हैं। इसके अलावा उत्तरप्रदेश, ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब समेत कई राज्यों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
 
महाराष्ट्र में कोविड के 43,697 नए मामले सामने आए और 46,591 ठीक हुए आज। कोविड से 49 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2,64,708 हो गई है। राज्य में आज ओमिक्रोन के 214 नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,032 नए मामले सामने आए हैं।
 
कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 40,499 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 33,29,199 हो गई। इसके अलावा महामारी से 21 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 38,486 हो गई।
 
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 34,199 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 54,41,511 तक पहुंच गई। केरल में वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के 54 और मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 134 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 51,160 हो गई। 1,68,383 मरीज उपचाराधीन हैं।
 
तमिलनाडु में संक्रमण के 26,981 और मौत के 35 नए मामले सामने आए जबकि तेलंगाना में संक्रमण के 3,557 नए मामले सामने आए तथा तीन और रोगियों की कोविड-19 से मौत हो गई।
 
गुजरात में संक्रमण के 20,966 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,77,078 हो गए हैं। राज्य में पिछले एक दिन में महामारी से 12 मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 10,186 पर पहुंच गई।
 
देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 159.54 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
उल्लेखनीय है कि देश में अब तक टीके की 62,39,005 खुराक दी गई। अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और 60 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लोगों को बुधवार को 61 लाख से अधिक एहतियाती खुराक दी गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 से 18 साल के किशोरों को अब तक कुल 3,82,93,986 खुराक दी गई है।
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

अगला लेख