ramcharitmanas

Data Story : 14 दिन में मिले 50 लाख नए कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या 2.5 करोड़ पार

Updated: मंगलवार, 18 मई 2021 (12:59 IST)
नई दिल्ली। भारत में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.5 करोड़ के पार पहुंच गई। देश में पिछले 14 दिनों में 50 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। एक दिन में कोविड-19 से 4,329 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,78,719 हो गई।
 
कोरोना की पहली लहर में लगभग 130 दिनों में 80 लाख लोग कोरोना के शिकार हुए थे तो ताजा लहर में 19 दिसंबर से 4 मई तक मात्र 136 दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा संक्रमित मिले। 4 मई से 18 मई तक 14 दिनों में मरीजों की संख्या में 50 लाख का इजाफा हुआ।

ऐसे बढ़ी कोरोना की रफ्तार : देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी,  23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
 
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए। 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई। 18 मई को देश में 2.5 करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो गए।

इस तरह आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पहले 230 दिनों में संक्रमितों की संख्या 50 लाख थी, 50 लाख से 1 करोड़ पहुंचने में 94 दिन लगे। कोरोना ने 1 करोड़ से 1.5 करोड़ का सफर 121 दिन में तय किया। इसके बाद मात्र 15 दिन में संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ पार कर गई। 
 
33.53 लाख एक्टिव मरीज : देश में अभी 33,53,765 लोगों का कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहा है। यह कुल मामलों का 13.29 प्रतिशत है। अब तक 2,15,96,512 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 85.60 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है।

28 दिन में सबसे कम नए मामले : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2,63,533 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,52,28,996 हो गई। पिछले 28 दिन में सामने आए यह सबसे कम मामले हैं। इससे पहले 20 अप्रैल को 24 घंटे में 2,59,170 मामले सामने आए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में अभी तक कुल 31,82,92,881 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 18,69,223 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख