dharma sangrah
✕

देश में फिर बेकाबू होता Corona, 6 दिनों से लगातार 40 हजार से ज्यादा नए मामले

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (10:37 IST)
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संकट अभी भी बरकरार है। पिछले लगातार 6 दिनों से 40 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 40,134 नए कोरोना केस आए और 422 संक्रमितों की जान चली गई है। 
ALSO READ: पंजाब, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में खुले स्कूल, इन नियमों का करना होगा पालन
केरल में सबसे ज्यादा 20,728 नए मामले सामने आए। देश में पिछले 24 घंटे में 36,946 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2766 एक्टिव केस बढ़ गए। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 1 अगस्त तक देशभर में 47 करोड़ 22 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 17 लाख टीके लगाए गए, वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक अब तक 46 करोड़ 96 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 14 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 प्रतिशत से कम है।  कोरोना संक्रमण के मामलों में ब्राजील विश्व में अमेरिका और भारत के बाद तीसरे तथा मृतकों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

अगला लेख