ramcharitmanas
✕

COVID-19 : लार के नमूने से हो सकेगी Coronavirus की जांच

Updated: शुक्रवार, 18 जून 2021 (18:46 IST)
लंदन। अनुसंधानकर्ता मधुमेह से पीड़ित लोगों में रक्त शर्करा का स्तर पता लगाने में उपयोगी ग्लूकोज टेस्ट स्ट्रिप की तरह कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के लिए त्वरित, किफायती और बड़े स्तर पर लार आधारित बायोसेंसर जांच को विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं।

स्कॉटलैंड में स्ट्रेथक्लाइड विश्वविद्यालय की अनुसंधानक टीम के मुताबिक बड़े पैमाने पर टेस्ट में प्रति जांच 20 पेंस की लागत आएगी। सामुदायिक स्तर पर कोविड-19 संक्रमण का पता लगाने में त्वरित तौर पर इस जांच का प्रयोग हो सकता है। टेस्ट स्ट्रिप पर लार के नमूने से कोई व्यक्ति खुद भी जांच कर सकता है।

यह स्ट्रिप एक उपकरण से जुड़ी होगी और डिस्प्ले पर परिणाम का पता चल जाएगा। अन्य जांच की तुलना में ग्लूकोज रक्त जांच किट का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा सकता है। उसी तरह इस तरीके से कोविड-19 की जांच आसानी से की जा सकती है।

‘रॉयल सोसाइटी ऑफ कैमिस्ट्री’ की शोध पत्रिका ‘केमिकल कम्युनिकेशन’ में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि जांच के लिए सेंसर की सतह पर रासायनिक प्रतिक्रिया के लिए एसीई2 एंजाइम का इस्तेमाल किया जाता है। टीम ने इस प्रायोगिक प्रौद्योगिकी का पेटेंट कराया है और एनएचएस द्वारा मुहैया कराए गए नमूनों पर इसका परीक्षण किया।
ALSO READ: Coronavirus vaccine: क्या वैक्सीन का डोज लेने वाले नहीं फैला सकते हैं COVID-19?
कंपनी नोरक्लिफ कैपिटल की मदद से औरियम डायग्नोस्टिक इसे बाजार में उतारने वाली है। कंपनी 12 महीने के भीतर आपात इस्तेमाल के लिए पहला उत्पाद पेश करेगी और सीई मार्क से लैस उत्पाद 18-24 महीने में बाजार में आएंगे।
ALSO READ: आ गया Coronavirus को 'खत्म' करने वाला मास्क, जानिए इसकी खूबियां
स्ट्रेथक्लाइड विश्वविद्यालय में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के अग्रणी अनुसंधानकर्ता डॉ. डेमियन कोरिगन ने कहा, कोविड-19 के लिए इससे बड़े पैमाने पर किफायती जांच हो सकेगी। साथ ही संक्रमण का तुरंत पता भी लग जाएगा।
ALSO READ: G-7 देशों ने किया चीन का घेराव, 'कहां से पैदा हुआ Coronavirus, WHO कराए जांच'
इसका मतलब है कि किसी कार्यस्थल पर बहुत कम लागत में कर्मियों की जांच की जा सकेगी और संक्रमित मरीजों की पहचान करने और बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। टीम ने मधुमेह के लिए जांच स्ट्रिप के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी निर्माता कंपनी लाइफस्कैन से भागीदारी की है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख