Hanuman Chalisa
✕

Bihar CoronaVirus Update : बिहार में भयावह हालात, भाजपा विधान परिषद सदस्य की कोरोना से मौत, 28 हजार से ज्यादा मामले

Updated: मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (23:52 IST)
पटना/नई दिल्ली। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। बढ़ते मामलों को लेकर विपक्षी पार्टियां नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर हैं। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के भयावह हालात ने 'सुशासन' का पर्दाफाश कर दिया है।
 
विधान परिषद सदस्य की मौत : बिहार में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह की कोरोनावायरस से मौत हो गई है। वे पटना एम्स में भर्ती थे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुनील कुमार सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा से आने वाले एमएलसी सुनील कुमार सिंह कोरोना से पीड़ित थे और पटना एम्स में उनका इलाज चल रहा था। आज शाम अचानक हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई है। उनकी मौत से भाजपा परिवार और व्यक्तिगत तौर पर मैं मर्माहत हूं।
 
अब तक 198 लोगों की मौत : बिहार में सोमवार को शाम 4 बजे से मंगलवार को 4 बजे तक कोरोनावायरस संक्रमण के 1109 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अब तक इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 28564 हो गए हैं। 
 
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में तीन, भोजपुर एवं लखीसराय में दो-दो तथा भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा एवं सारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 198 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 10303 नमूनों की जांच की गई और कोरोनावायरस संक्रमित 1206 मरीज ठीक हुए। 
कहां कितने मामले : पटना जिला के 4024, भागलपुर के 1780, मुजफ्फरपुर के 1267, सिवान के 1121, नालंदा के 1107, बेगूसराय के 1090, गया के 987, रोहतास के 983, पश्चिम चंपारण के 888, नवादा के 860, मुंगेर के 845, समस्तीपुर के 821, भोजपुर के 784, सारण के 752, मधुबनी के 717, खगडिया के 701, पूर्वी चंपारण के 677, गोपालगंज के 640, वैशाली के 627, पूर्णिया के 585, कटिहार के 578, दरभंगा के 540, सुपौल के 524, जहानाबाद के 505, लखीसराय के 499, बक्सर के 497, औरंगाबाद के 494, सहरसा के 416, बांका के 399, जमुई के 392, मधेपुरा के 382, किशनगंज के 370, शेखपुरा के 348, कैमूर के 315, अररिया के 300, अरवल के 292, सीतामढी के 277 तथा शिवहर जिले के 180 मामले शामिल हैं। 
महामारी की स्थिति नाजुक : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में कोरोना वायरस के तेजी से पैर पसारने को लेकर मंगलवार को प्रदेश की जदयू-भाजपा सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि वहां की स्थिति ने ‘सुशासन’ का पर्दाफाश कर दिया है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि बिहार में कोरोना महामारी की स्थिति नाज़ुक है और राज्य सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। अस्पताल वार्ड में लावारिस शव का पड़े होना बिहार सरकार के ‘सुशासन’ का पर्दाफाश करता है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख