sundarkand

विदेशी यात्रियों की जांच में बड़ा खुलासा, देश में कोरोना के 11 सब वैरिएंट

Updated: गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (15:57 IST)
नई दिल्ली। हवाई अड्डों, बंदरगाहों, भू बंदरगाहों पर 24 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच 19,227 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच की गई। इनमें से 124 संक्रमित पाए गए। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच के दौरान 11 प्रकार के कोरोना वेरिएंट मिले। 
 
गृहमंत्रालय से जुड़े सुत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच के दौरान ओमिक्रोन के 11 सब वैरिएंट मिले, इन सभी स्वरूप के मामले पहले भी भारत में सामने आ चुके हैं। 124 संक्रमितों के नमूने आनुवंशिकी अनुक्रमण के लिए भेजे गए जिनमें से 40 के नतीजे आ गए हैं। 14 नमूनों में एक्सबीबी.1 सहित एक्सबीबी उप स्वरूप मिले हैं जबकि एक नमूने में बीएफ 7.4.1 उप स्वरूप का संक्रमण मिला है।
 
देश में XBB 1, 2, 3, 4, 5 की संख्या सबसे अधिक पाई गई। वहीं BA.5, BQ 1.1 and BQ1.122, BQ 1.1.5, CH1.1, CH.1.1.1, BF.7.4.1, BB3 भी संक्रमितों में देखने को मिला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नागरिकों से बेवजह ना घबराने और सतर्क रहने के साथ ही सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करने को कहा है।
 
उल्लेखनीय है कि Corona का नया Variant XBB 120 गुना खतरनाक है। यह चीन-अमेरिका में जमकर तबाही मचा रहा है। इसे लेकर भारत सरकार भी अलर्ट है। ओमिक्रॉन का XBB.1.5 वैरिएंट, BQ1 वैरिएंट से 120 गुना तेजी से फैलता है। अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 40 प्रतिशत से अधिक मामले ओमिक्रॉन XBB.1.5 के कारण फैल रहे हैं। XBB.1.5 वैरिएंट में एक अतिरिक्त म्यूटेशन है जो इसे शरीर की कोशिकाओं से बेहतर तरीके से जुड़ जाता है।
 
यह नया वैरिएंट BQ और XBB की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से शरीर की इम्युनिटी से लड़कर बच निकलने में सक्षम है। XBB.1.5 वैरिएंट BQ1 वैरिएंट की तुलना में 108 प्रतिशत तेज था लेकिन अधिक डेटा प्राप्त होने के बाद यह 120 गुना खतरनाक है।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 5 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

अगला लेख