biodatamaker

Corona World Update : ब्रिटेन में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, जानिए 10 देशों का हाल...

Updated: गुरुवार, 10 जून 2021 (13:39 IST)
वाशिंगटन। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है और अब तक इससे 37.58 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि करीब 17.44 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो चुके है। इस बीच ब्रिटेन में 3 माह बाद एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता दिखाई दे रहा है। 
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (CSSE) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में 37 लाख 55 हजार 587 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 43 लाख 26 हजार 389 हो गई है।
 
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की संख्या 3,34,14,008 हो गई है और 5,98,764 लाख से अधिक लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है।
 
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 94,052 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,91,83,121 हो गया। इस दौरान 1,51,367 मरीज स्वस्थ हुए। देश में अब तक 2,76,55,493 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 63,463 और घटकर 11,67,952 रह गए हैं। 6148 मरीजों की मौत हो गई जो एक दिन में मौतों का अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,59,676 हो गई है।
 
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.71 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 4.79 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
 
संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 57.87 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.10 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना प्रभावितों के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 53 लाख हो गई है और 48,428 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.96 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.22 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.51 लाख से अधिक हो गई है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन 5वें स्थान पर है। तीन महीने बाद एक बार फिर ब्रिटेन में कोरोना के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। 
 
इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.37 लाख से अधिक हो गई है और 1.26 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
 
कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40.38 लाख से अधिक हो गई है तथा मृतकों की संख्या 83,272 है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.15 लाख से अधिक हो गई है और 89,592 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
स्पेन में इस महामारी से 37.15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,332 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख