Hanuman Chalisa

कोरोना से मौत की सबसे तेज रफ्तार भारत में, इन 10 देशों में इसका सबसे ज्यादा असर

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (12:44 IST)
वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के प्रकोप से विश्वभर में करीब 3.42 करोड़ संक्रमित हैं और 10.21 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई। भारत में कोरोना से मौत की रफ्तार सबसे तेज दिखाई दे रही है। यहां रोज लगभग 1100 लोग इस महामारी से मारे जा रहे हैं। 
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSE) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में 3,42,05,755 लोग संक्रमित हो चुके है तथा अब तक 10,21, 763 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका में कोरोना संक्रमण से 2.07 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 72.77 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। यहां कोरोना से करीब 800 लोग रोज मर रहे हैं।
 
भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की कुल संख्या अब 63,94,069 हो गई। पिछले 24 घंटों में 78,877 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 53,52,078 हो गई। भारत में कोरोना से लगभग 99,773 लोग मारे जा चुके हैं। 
 
ब्राजील में अब तक लगभग 48.47 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1.44 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11.79 लाख हो गई है तथा 20,796 लोगों ने जान गंवाई।
 
कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक करीब 8.35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,1996 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 8.14 से अधिक लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 32,463 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
स्पेन कोरोना संक्रमितों की संख्या में सातवें स्थान पर आ गया है जहां यह संख्या 7.78 लाख हो गई है। वहीं यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 31,973 हो गई हैं।
 
अर्जेंटीना ने कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 7.65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 20,288 लोगों की मौत हुयी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक करीब 7.48 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 78,078 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 6.76 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,866 लोगों की मृत्यु हुई है। (वार्ता)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख