sundarkand
✕

खुशखबर, मुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके में कम हुआ कोरोना संक्रमण, 45% लोगों में मिली ‘एंटीबॉडी’

Updated: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (12:19 IST)
मुंबई। मुंबई (Mumbai) के झुग्गी-बस्ती इलाके में किए गए दूसरे सीरो-सर्वे में पहले की तुलना में 12 प्रतिशत कम लोगों में ‘एंटीबॉडी’ (antibody) पाए गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि इससे शहर की झुग्गी-बस्तियों में संक्रमण कम होने का संकेत मिला है।
 
किसी व्यक्ति के शरीर में ‘एंटीबॉडी’ पाए जाने का मतलब है कि वह कभी ना कभी कोरोना वायरस की चपेट में आया है।
 
विज्ञप्ति में बताया गया कि नए सीरो-सर्वे में 45 प्रतिशत लोगों में ‘एंटीबॉडी’ पाए गए। जुलाई में किए गए पहले सीरो-सर्वे में 57 प्रतिशत लोगों में ‘एंटीबॉडी’ पाए गए थे।
 
वहीं ‘सीरो-प्रिवलेंस’ (जनसंख्या में रोगियों का स्तर, जैसा कि रक्त सीरम में मापा जाता है) दोनों सर्वेक्षणों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थोड़ा अधिक रहा। स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों में दोनों सर्वेक्षणों में ‘सीरो-प्रेवलेंस’ करीब 27 प्रतिशत था।
 
सर्वेक्षण बीएमसी, नीति आयोग और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) द्वारा किया गया। मुंबई देश में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित शहरों में से एक है। यहां अभी तक संक्रमण के 2 लाख से अधिक मामले सामने ओ चुके हैं और करीब 9000 लोगों की इससे मौत हुई है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख