Hanuman Chalisa

इंदौर में पिता और बेटी के बीच Corona की दीवार, घर के बाहर TI पिता को खाना खाते देख मासूम बेटी की तस्वीरें वायरल

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (00:52 IST)
कहते हैं कि तस्वीरें बोलती हैं, एक तस्वीर हजार शब्द के बराबर होती है, जो बातें शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है वह तस्वीरें कह देती हैं, ऐसी ही कुछ तस्वीरें कोरोना वायरस (Corona virus) के कहर से जूझ रहे इंदौर शहर से सामने आई है जो दिल को झकझोरकर रख देती है। तस्वीरों में दिख रहे इंदौर के तुकोगंज थाने के टीआई निर्मल श्रीवास अपनी बच्ची से इतना दूर बैठकर खाना खा रहे हैं, जिससे इनके परिवार और बेटी को किसी भी तरह का संक्रमण ना हो।

वेबदुनिया से बातचीत में टीआई निर्मल श्रीवास कहते हैं कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पिछले कई दिनों से अपने बच्चों से दूर हैं और वह केवल खाना खाने के लिए घर जाते हैं और संक्रमण के डर से घर के बाहर ही खाना खाते हैं।

तस्वीरों के बारे में बात करते हुए निर्मल श्रीवास थोड़ा भावुक होते हुए कहते हैं कि जब वह घर खाना खाने पहुंचे तो पूरे समय छोटी बेटी उनको दरवाजे पर खड़ी होकर देखती रही। वह कहते हैं कि बेटियां उनसे लगातार घर आने की जिद करती रहती हैं लेकिन वह अपनी ड्यूटी के बारे में बताकर किसी तरह उनको समझाते हैं।

वह कहते हैं कि छोटी बेटी उनसे कहती है कि पापा आप हमेशा ड्यूटी पर ही रहते हो, घर कब आओगे। टीआई निर्मल श्रीवास कहते हैं कि परिवार वालों को कोरोना के संक्रमण से दूर रखने के लिए उन्होंने घर से दूरी बना ली है।
 
वह कहते हैं कि जब एक छोटी बच्ची सोशल डिस्टेंसिंग को इतनी अच्छी तरह समझती है तो लोगों को भी इसे समझना चाहिए और लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।

बातचीत में तुकोगंज टीआई निर्मल श्रीवास अपने स्टॉफ के बारे में भी चिंतित नजर आते हुए कहते हैं कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए थाने में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और पूरे स्टॉफ के लिए सैनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख