Daily Horoscope
✕

लॉकडाउन में घूमने निकली अभिनेत्री दुर्घटना में घायल, मामला दर्ज

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (00:31 IST)
बेंगलुरु। कन्नड़ अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे और उनके दोस्त शनिवार को कार दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री और उनके दोस्त लोकेश वसंत महंगी कार से घूमने के लिए निकले थे। उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए आईपीसी की धारा और एनडीएमए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) रविकांत गौड़ा ने बताया कि हाई ग्राउंड्स थाना अंतर्गत रेलवे अंडरब्रिज के पास जगुआर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद वहां पहुंचे दो लोगों ने लोकेश वसंत (35) और शर्मिला मांद्रे (33) को चुनिनघम रोड पर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया।

गौड़ा ने कहा, हमने खुद ही मामला दर्ज किया है। लॉकडाउन लागू है। हम जांच कर रहे हैं कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर वे कैसे निकले। वे मौज-मस्ती के लिए निकले थे, यह अक्षम्य अपराध है। हमने उनके खिलाफ एनडीएमए कानून के तहत कार्रवाई शुरू की है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख