dharma sangrah
✕

न्यूयॉर्क में कहर बरपाता Corona Virus, अब तक 10 हजार लोग मृत

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (08:50 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मंगलवार को कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 10,000 के पार चली गई है। अधिकारियों ने तकरीबन उन 4,000 लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया है, जो जांच में कभी संक्रमित नहीं पाए गए लेकिन उनकी कोविड-19 से मौत की आशंका है। 
ALSO READ: जानवर भी कोरोना की चपेट में, न्यूयॉर्क में बाघ संक्रमण का शिकार
शहर के स्वास्थ्य विभाग ने ऐलान किया कि 3,778 लोगों की इस बीमारी से मौत होने की आशंका है। नए आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में कोरोना वायरस के केंद्र बने इस शहर में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10,367 पर पहुंच गई है। 
 
शहर के स्वास्थ्य आयुक्त ओक्सीरिस बारबोट ने कहा कि ये आंकड़े विषाणु के हमारे शहर पर पड़े असर को दिखाता है और साथ ही ये इस महामारी के स्तर का पता लगाने में हमारी मदद करेंगे और हमारे फैसलों के लिए हमारा मार्गदर्शन करेंगे।
ALSO READ: Covid 19 : चीन ने न्यूयॉर्क को दान दिए 1 हजार वेंटिलेटर
विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया गया है, वे ऐसे लोग हैं, जो कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित नहीं पाए गए थे लेकिन उनके मौत के प्रमाणपत्र में मौत की वजह कोविड-19 या उसके जैसी कोई बीमारी बताई गई है।
 
अमेरिका में तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग का सबसे अधिक दंश न्यूयॉर्क शहर ने झेला है, जहां पूरे देशभर में मारे गए लोगों की लगभग आधी संख्या है। 
 
गत सप्ताह मेयर बिल डी ब्लासियो ने बताया था कि घरों में मारे गए कई लोगों को कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों के तौर पर नहीं गिना गया जबकि उनकी मौत का कारण यह बीमारी रही होगी।  नर्सिंग होम्स तथा अन्य देखभाल केंद्रों में भी और मौतें होने की आशंका है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

अगला लेख