ramcharitmanas
✕

राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार, झूठ नहीं फैलाएं, दुनिया के आंकड़े देखें

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (13:46 IST)
नई दिल्ली। लॉकडाउन को फेल बताने के राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गलत बयानबाजी करके और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करके कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें इस विषय पर दुनिया के आंकड़ों पर ध्यान देना चाहिए।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि दुनिया के 15 ऐसे देश जहां कोरोना बड़ी बीमारी बन गया है उनकी आबादी है 142 करोड़। इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा व अन्य देश हैं। इन देशों में 26 मई तक करीब 3.43 लाख लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है।
 
उन्होंने कहा कि भारत की आबादी है 137 करोड़ और हमारे देश में 4,345 लोगों की मृत्यु हुई है। 64 हजार से ज्यादा लोगों ठीक हुए हैं। वैसे मृत्यु कहीं भी हो, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं और उन्होंने लॉकडाउन करके जो देश को एकजुट किया है, ये उसी का नतीजा है।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने नकारात्मकता फैलाकर, संकट के समय राष्ट्र के खिलाफ काम करके, झूठा श्रेय लेने का प्रयास करके, गलत तथ्यों और झूठी खबरें फैलाकर देश का संकल्प कमजोर करने की कोशिश की और उनकी कथनी एवं करनी में भी अंतर रहा।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में मजदूरों की टिकट के लिए भी झूठे आरोप लगाए कि टिकट का पैसा लिया जा रहा है और राजनीतिक विरोध में आईसीएमआर जैसी संस्थाओं पर भी झूठे आरोप लगाए।
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब से कोरोना संकट आया है तब से राहुल गांधी इस लड़ाई में देश के संकल्प को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह (राहुल) झूठ बोलकर, गलत बयानबाजी करके और तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में चार चरणों में लगाए गए लॉकडाउन के विफल रहने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि आगे कोरोना संकट से निपटने और जरूरतमंदों को मदद देने की उनकी रणनीति क्या है?
 
उन्होंने अपनी पुरानी मांग दोहराते हुए यह भी कहा कि गरीबों और मजदूरों को 7500 रुपए की मदद दी जाए और राज्य सरकारों को केंद्र की तरफ से पूरी मदद मिले।
 
प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले कहा था कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। लेकिन पंजाब और राजस्थान में उनकी पार्टी की सरकार पहले ही 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा चुकी है़।
 
केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि क्या आपके (राहुल) मुख्यमंत्री आपकी नहीं सुनते? उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने देश से आग्रह किया था कि कोरोना वॉरियर्स के लिए ताली बजाकर, घंटी बजाकर उनका हौसला बढ़ाएं, तो देश ने ऐसा किया लेकिन राहुल गांधी ने इसका खंडन किया जबकि आज दुनिया इसका अनुसरण कर रही है। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख