Hanuman Chalisa
✕

चीन में Corona virus से 47 और लोगों की मौत, 80 हजार लोग संक्रमित

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (09:10 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस से 47 और लोगों की मौत होने से इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 2,835 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि 47 लोगों की मौत और 427 लोगों के इससे संक्रमित होने के नए मामले सामने आए हैं। चीन में इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 79,251 हो गई है। चीन में हुबेई में 45 और बीजिंग एवं हेनान में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई।
ALSO READ: Corona Virus Live Updates: तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, दुनिया पर मंडरा रहा है एक और खतरा
इस बीच सियोल में कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने एक बयान में बताया कि दक्षिण कोरिया में इस विषाणु के संक्रमण के शनिवार को 594 और मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू और उत्तरी ग्योंगसांग में सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया में एक दिन में सामने आने वाले मामलों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में इसके कुल मामले बढ़कर अब 2,931 हो गए हैं।
 
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शीर्ष पार्टी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि वे देश में इस विषाणु का संक्रमण रोकने में नाकामयाब रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वॉशिंगटन से मिली खबर के अनुसार अमेरिका ने शुक्रवार को अपने देशवासियों के लिए परामर्श जारी किया कि वे कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर इटली की गैरजरूरी यात्रा न करें।
 
कैलीफोर्निया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक ऐसे अमेरिकी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के दूसरे संदिग्ध मामले की पुष्टि की है जिसने कोई यात्रा नहीं की और जो किसी ज्ञात बीमार व्यक्ति के संपर्क में नहीं आया। इससे देश में इसके संक्रमण की आशंका पैदा हो गई है।
 
इस बीच रियाद से मिले समाचार के अनुसार सऊदी अरब ने खाड़ी सहयोग परिषद के नागरिकों की मक्का और मदीना की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख