dharma sangrah
✕

पाकिस्तान में रेलवे क्रॉसिंग पर बस की ट्रेन से टक्कर में 20 की मौत

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (08:41 IST)
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश करते वक्त एक यात्री बस के एक ट्रेन की चपेट में आ जाने से 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यह जानकारी मिली है।
 
'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना सुक्कुर जिले के रोहरी इलाके में तब घटी, जब कराची से सरगोधा जा रही बस खुली मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही थी और पाकिस्तान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।
 
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सुक्कुर के आयुक्त शफीक अहमद महेसर ने कहा कि हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना पर संज्ञान लिया और सुक्कुर के आयुक्त को बचाव दलों को क्षेत्र में भेजने का निर्देश दिया।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख