sawan somwar

कोरोना योद्धा : फर्ज-कर्तव्य और सेवा का जज्बा, टाल दी शादी की तारीख

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (18:21 IST)
इंदौर। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में ऐसे योद्धा हैं जो देशभक्ति और सेवा का जज्बा लिए अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने में पीछे नहीं हैं। ऐसे ही एक योद्धा हैं नरसिंहपुर के डोभी- अल्हेनी के रहने वाले सब इंस्पेक्टर नितिन पटेल।
 
पटेल इंदौर में अपनी ड्‍यूटी दे रहे हैं। इंदौर वर्तमान परिस्थिति में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में सबसे संवेदनशील है।
 
नितिन पटेल की शादी 20 अप्रैल को तय हो चुकी है। उन्हें 15 दिनों की छुट्टी भी स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन वे देशभक्ति का भाव लिए इंदौर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ही रहकर सेवाएं दे रहे हैं।
उनके घर पर शादी की पूरी तैयारियां भी कर लीं, लेकिन उन्होंने अपने फर्ज के आगे रखते हुए शादी को टाल दिया। इतना ही नहीं, नितिन ने सरकारी नौकरी कर रहे अपने पिता की भी छुट्टियां कैंसिल करवाकर देशसेवा की अपील की।
 
संकट के समय ऐसे वीरों के जज्बे को देश सलाम करता है। ऐसे योद्धाओं के साहस और जज्बे से यकीन होता है कि हम कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन को अवश्य हराकर रहेंगे।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 5 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

अगला लेख