suvichar
✕

देश में कोरोना के 44,175 एक्टिव मरीज, संक्रमण से 17 की मौत

Updated: मंगलवार, 2 मई 2023 (11:53 IST)
CoronaVirus India Update : भारत में कोविड-19 के 3,325 नए मामले सामने आए जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 47,246 से कम होकर 44,175 रह गई। पिछले 24 घंटों में संक्रमण की वजह से 17 मरीजों की जान चली गई। इनमें केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए 7 मामले भी शामिल।
 
आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 49 लाख 52 हजार 996 हो गई। इनमें से 4 करोड़ 43 लाख 77 हजार 257 लोग स्वस्थ हो गए। मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 31 हजार 564 हो गई।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत रही और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत दर्ज की गई। मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई।
 
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत से अब तक टीकों की कुल 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार चले गए थे।
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अगला लेख