ganesh chaturthi
✕

भारत में कोविड-19 के 3,824 नए मामले, महाराष्‍ट्र और दिल्ली ने फिर बढ़ाई चिंता

Updated: रविवार, 2 अप्रैल 2023 (11:13 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,824 नए मामले सामने आए, जो बीते 6 महीने में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक नए मामले हैं। इनमें से 1085 मामले महाराष्‍ट्र और दिल्ली में मिले हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18,389 पर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 4 करोड़ 47 लाख 22 हजार 605 लोग कोरोना संक्रमित हो गए इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 73 हजार 335 स्वस्थ हुए जबकि 5 लाख 30 हजार 881 लोगों की मौत हो गई।
 
बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान में एक-एक संक्रमित की मौत हुई। इसके अलावा, केरल ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में एक और मामला जोड़ा है।
 
भारत में संक्रमण की दैनिक दर 2.87 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.24 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,73,335 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 669 मामले दर्ज किए गए। इससे राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81 लाख 44 हजार 780 हो गई। इनमें से 79 लाख 93 हजार 015 लोग स्वस्थ हो गए और 1 लाख 48 हजार 441 लोगों की मौत हो गई। 3,324 लोगों का इलाज चल रहा है।
 
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 416 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 14।37 प्रतिशत रही। यह पिछले 7 महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। अब तक कुल 20 लाख 10 हजार 312 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। महामारी की वजह से 26,529 लोग मारे जा चुके हैं।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख