sundarkand

महाराष्ट्र के पुणे में Corona Virus के 16 पॉजिटिव मरीजों ने इंदौर की उड़ाई नींद

Updated: रविवार, 15 मार्च 2020 (22:30 IST)
पुणे। जानलेवा कोरोना वायरस के पूरे महाराष्ट्र में 32 मामले सामने आए हैं। रविवार को पुणे में 16 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इंदौरियों की रात की नींद उड़ गई है क्योंकि शहर के हजारों की संख्या में बच्चे पुणे की आईटी कंपनियों में जॉब कर रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण यहां सुरक्षा के लिए मास्क तो मिल ही नहीं रहे हैं, अलबत्ता सेनेटाइजर भी मार्केट में उपलब्ध नहीं है।
 
इंदौर के बच्चे अपना ग्रेज्युएशन पूरा करने के बाद या तो पुणे उड़ते हैं या बेंगलुरु का रुख करते हैं क्योंकि ये दोनों आईटी हब हैं। इसके अलावा जिन बच्चों को इन दोनों जगह जॉब नहीं मिलता, वे हैदराबाद पर नजरें गड़ाए रहते हैं। इंदौरियों की पहली पसंद पुणे इसलिए भी है क्योंकि वहां की संस्कृति, खानपान और मौसम इंदौर जैसा ही रहता है। पुणे की बहुअंतरराष्ट्रीय कंपनियों में इंदौर के हजारों युवक-यु‍वतियां कार्यरत हैं।
 
इंदौर के बच्चों को पुणे इसलिए भी रास आता है क्योंकि कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। रातभर की यात्रा में इंदौर पहुंचा जा सकता है और इसी तरह पुणे पहुंचना भी मुश्किल नहीं होता। कोरोना वायरस के पुणे में 16 पॉजिटिव मरीजों ने इंदौर में बैठे उनके परिजनों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। यह भी पता चला है कि कई कंपनियों ने ऐहतियात के तौर पर कर्मचारियों से घर से ही काम करने की छूट दे दी है।
नासिक में एक और संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती : कोरोना वायरस से संक्रमण के एक और संदिग्ध मरीज को रविवार को नासिक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 30 वर्षीय युवक जिले के कलवान तालुका का रहने वाला है और 5 मार्च को दुबई गई था। वह 7 मार्च को स्वदेश लौटा था।
 
इस युवक को गले में दर्द की शिकायत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इसके साथ ही नासिक के अस्पताल में बनाए गए पृथक वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है, जिनका इलाज चल रहा है।
 
शनिवार को 2 मरीजों को भर्ती कराया गया था। पहले मरीज की उम्र 41 साल है और वह 8 मार्च को बांग्लादेश गया था और 13 मार्च को भारत लौटा था। वहीं, दूसरे मरीज की उम्र 33 वर्ष है और  9 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर गया था और 13 मार्च को ही स्वेदश लौटा था।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं : पुष्‍कर सिंह धामी

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

रूफटॉप सोलर ऊर्जा : देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

छात्रों को दया नहीं, पीएम मोदी की माफी चाहिए... पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

अगला लेख