Hanuman Chalisa

Corona से जंग, बिहार की 'जीविका' ने बनाए 5 लाख से ज्यादा मास्क

मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (17:15 IST)
पटना। कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में भी आवश्यक सेवाएं बहाल रखने को मुस्तैद लोगों की सुरक्षा के लिए बिहार की 'जीविका' ने 5 लाख से अधिक मास्क तैयार किए हैं।
 
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को बताया कि लॉकडाउन की अवधि में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ घर से बाहर निकलने वालों का कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाने की आवश्यकता को देखते हुए राज्य में जीविका समूहों के माध्यम से मास्क का निर्माण एवं आपूर्ति की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि राज्य के 38 जिलों के जीविका समूहों के 1276 परिवार इस कार्य में लगे हुए हैं। 6 अप्रैल 2020 तक इन समूहों ने 5 लाख 7 हजार 947 मास्क तैयार किए हैं। इन मास्क को बाजार में उपलब्ध करा दिया गया है।
 
कुमार ने बताया कि एक छोटा जिला होते हुए भी शेखपुरा में अब तक 66 हजार 657 मास्क तैयार किए गए हैं। इसी तरह पूर्वी चम्पारण में 51 हजार, मधुबनी में 42 हजार 979, पटना 35 हजार 217, औरंगाबाद में 28 हजार 649, पश्चिम चम्पारण में 23 हजार 975, गया में 22 हजार 669, जहानाबाद में 20 हजार 892 मास्क तैयार किए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि नालंदा जिले में देर से काम शुरू होने के बावजूद यहां के जीविका समूह ने 6  अप्रैल तक 9 हजार 100 मास्क तैयार किए हैं। (वार्ता)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, दिल्ली में प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह ने जताई ‍चिंता

लोकसभा में महिला सांसदों से भिड़े TMC के कल्याण बनर्जी, पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

अगला लेख