dharma sangrah

स्पेन में Corona का कहर, रोज 700 से ज्यादा लोगों की मौत

Published: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (17:31 IST)
मैड्रिड। स्पेन में कोरोना वायरस से रोजाना मृत्यु का औसत आंकड़ा मंगलवार को 743 पहुंच गया और स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 13,798 हो गई है। दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या 75 हजार को पार कर गई है। 
 
इटली के बाद कोरोना वायरस से दूसरे सबसे बुरी तरह प्रभावित इस देश में रोगियों की संख्या 1 लाख 40 हजार 510 पहुंच गई है। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि सप्ताहांत में मौत के मामले कुछ दिन बाद ही दर्ज हो पाते हैं, जिससे संख्या बढ़ सकती है।
 
दुनिया में 75000 से ज्यादा की मौत : कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में 75,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसमें अधिकतर की मौत यूरोप में हुई है।
 
मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों से मिले आंकड़ों को संकलित किए जाने पर यह जानकारी सामने आई है। इस बीमारी से 75,538 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 53,928 लोगों की जान यूरोप में गई है।
 
पूरी दुनिया में संक्रमित लोगों की संख्‍या 13 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि 2 लाख 93 हजार लोग कोरोना के संक्रमण से उबर चुके हैं। 
 
इटली में मरने वालों की संख्या सर्वाधिक 16 हजार 523 है, जबकि दुनिया की महाशक्ति कहलाने वाले अमेरिका में भी मौत का आंकड़ा 11000 के करी पहुंच चुका है। इसी तरह फ्रांस में 8,911 तथा ब्रिटेन में 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। (वेबदुनिया/भाषा)

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख