sundarkand

Corona काल में खलनायक, इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम पर हमला

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (13:54 IST)
इंदौर। शहर में एक वर्ग विशेष लोगों के हमले के बाद अब एक गुंडे ने स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम पर चाकू से हमला कर दिया। गुंडे ने टीम में शामिल शिक्षिका को थप्पड़ मार दिया, वहीं उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।
मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
 
सर्वे इंचार्ज आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रवीण चौरे ने बताया कि पलासिया थाने के अंतर्गत विनोबा नगर में स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम सर्वे के लिए गई थी। तभी एक गुंडे ने टीम में शामिल एक महिला को थप्पड़ मार दिया और मोबाइल तोड़ दिया।
 
बताया जाता यह कि इस व्यक्ति ने आशा कार्यकर्ता और आसपास रहने वाले लोगों पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक यह गुंडा कथित तौर पर अवैध रूप से शराब का कारोबार करता है। घटना के बाद टीम में शामिल एक डॉक्टर बुरी तरह डर और उसने आईजी से भी बात नहीं की।
 
क्या कहा डीआईजी : इस मामले में डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि यह पड़ोसियों का आपसी विवाद था। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच, सर्वे टीम भी अपना काम कर रही थी। सर्वे टीम की महिला मोबाइल पर रिकॉर्ड कर सर्वे कर रही थी, लेकिन उस युवक को लगा कि इस विवाद को यह महिला कैमरे में कैद कर रही है। इस कारण सर्वे टीम की महिला का मोबाइल लेकर उस युवक ने तोड़ दिया। हालांकि इसमें महिला पर कोई हमला नहीं किया। उन्होंने कहा कि आरोपी पर 353 की कार्रवाई की जा रही है।
 
मुख्‍यमंत्री के निर्देश : दूसरी ओर, घटना के बाद मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाप कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख