dharma sangrah
✕

covid 19 संक्रमण से उबरे बुजुर्ग की अन्य बीमारियों के चलते हुई मौत

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (13:44 IST)
मलप्पुरम (केरल)। किडनी और दिल से संबंधित बीमारियों के लिए इलाज करा रहे कोरोना वायरस के 85 वर्षीय मरीज की शनिवार तड़के यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और बाद में स्वस्थ घोषित कर दिया गया था।
ALSO READ: केरल के मेडिकल संस्थान ने की 2 घंटे में Covid-19 की पुष्टि कर सकने वाली जांच किट विकसित
मलप्पुरम के कलेक्टर जफर मलिक ने बताया कि मरीज के 7, 10 और 13 अप्रैल को लिए गए नमूनों में संक्रमित नहीं पाए जाने के बाद उनके विषाणु के संक्रमण से उबर जाने की घोषणा कर दी गई थी।
 
सरकारी मंजरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक केवी नंदकुमार ने बताया कि वे आईसीयू में थे और उनका किडनी की बीमारी और मधुमेह का इलाज चल रहा था। कलेक्टर ने बताया कि बुजुर्ग मरीज को किडनी से संबंधित बीमारी थी और मधुमेह था। उन्होंने बताया कि वे आईसीयू में थे और पिछले 2 दिनों से काफी दिक्कतें पैदा हो गई थीं।
ALSO READ: कोरोना वायरस: केरल ने कैसे लगाई लगाम
उनकी उम्र और पहले की बीमारियों को देखते हुए डॉक्टरों ने सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन उनका सुबह 4 बजे निधन हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोविड-19 से संबंधित मौत का मामला नहीं है। प्रोटोकॉल के अनुसार 2 नमूने लेने होते हैं, हालांकि इस मामले में 3 नमूने लिए गए और सभी में संक्रमण नहीं आया और यह सामान्य मौत है।
 
अंतिम संस्कार के नियम के बारे में पूछे जाने पर मलिक ने बताया कि लॉकडाउन के कारण पाबंदी होगी, क्योंकि 20 से अधिक लोग इसमें शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने बताया कि लेकिन कोविड-19 नियम का पालन किया जाएगा और इस संबंध में डॉक्टरों की राय ली गई है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Bypoll Results 2026 : नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, धारापुरम में विजय की TVK ने मारी बाजी, असम में भी भाजपा

CJP Protest in Delhi: दिल्ली में ट्रेनें-मेट्रो बंद होने पर CJP नेताओं ने उड़ाया मजाक, कहा- पीएम मोदी चेक करें अपना BP

अगला लेख