Hanuman Chalisa
✕

4 दिन में 6800 से ज्यादा नए कोरोना केसेस, एक्टिव मरीजों की संख्या ने भी डराया

Updated: मंगलवार, 28 मार्च 2023 (11:05 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 1,500 से ज्यादा नए मामले आए जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, आज देश में 1,573 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 25 मार्च को कोरोना संक्रमण के 1590 मामले मिले थे। 26 मार्च को 1890 और 27 मार्च को 1805 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस तरह पिछले 4 दिनों में देश में 6858 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
देश में अब तक कुल 4 करोड़ 47 लाख 07 हजार 525 लोग संक्रमित हो चुके हैं इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 65 हजार 703 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10,981 पर पहुंच गई। महामारी से अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 841 लोग मारे जा चुके हैं।
 
भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.30 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.47 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है। अभी तक कुल , जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। 0.02 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख