dharma sangrah

अगर वुहान नहीं तो फि‍र दुनिया के किस शहर से फैला ‘कोरोना वायरस’?

Updated: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (16:25 IST)
पूरी दुनिया जब कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत के लिए चीन के वुहान को जिम्‍मेदार मानती है, ऐसे में डब्‍लूएचओ की टीम ने यह कहकर चौंका दिया है कि वुहान में उसे कोरोना संक्रमण फैलने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले डब्‍लूएचओ की टीम चीन के वुहान शहर में यह पता लगाने के लिए गई थी कि आखि‍र कोरोना वायरस जैसा संक्रमण कहां से फैला था।

चीन के वुहान शहर का दौरा करने वाले विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन  के दल ने कहा है कि दिसंबर 2019 से पहले इस शहर में कोविड-19 वायरस  के कोई संकेत नहीं थे। डब्‍ल्‍यूएचओ और चीनी विशेषज्ञों के दल ने यह बात कही।
चीनी टीम के प्रमुख लियांग वेनिआन ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, 'दिसंबर 2019 के पहले यहां के लोगों में Sars-Cov-2 के फैलने के कोई संकेत नहीं हैं' उन्‍होंने कहा कि इस बात के पर्याप्‍त साक्ष्‍य नहीं मिले कि इस अवधि से पहले भी यह वायरस शहर में फैला था।

दल ने हाल ही में वुहान शहर का दौरा किया था। इस माह की शुरुआत में टीम, वुहान इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भी पहुंची थी।

गौरतलब है कि वुहान की इस को ही कोरोना महामारी का स्रोत बताया जा गया था। इस लैब के वैज्ञानिक दुनिया की कई खतरनाक बीमारियों पर रिसर्च कर चुके हैं जिसमें कोविड-19 की तरह बेट कोरोना वायरस स्‍ट्रेन शामिल है। ऐसी अटकलें लगाई गई थी कि वायरस दुर्घटनावश वुहान के इसी लैब से लीक हुआ लेकिन इस थ्‍योरी की पुष्टि के लिए कोई पुख्‍ता सबूत नहीं हैं।

दल के प्रमुख पीटर बेन एम्‍बरेक ने वुहान लैब के दौरे के एक दिन बाद इंटरव्‍यू में बताया कि दौरे में हमारी कोरोना महामारी के स्रोत के साथ ही चीन के एक शहर के लैब से वायरस के लीक होने संबंधी दावों  के बारे में चीनी वैज्ञानिकों से विस्‍तार से बात हुई है।

उन्‍होंने बताया कि बातचीत में वैश्विक मीडिया की ओर से अपनी रिपोर्ट में किए गए दावों पर भी चर्चा हुई हालांकि उन्‍हें इस बारे में कोई पुख्‍ता जानकारी नहीं मिली।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

UP Women Safety : योगी सरकार ने 181 महिला हेल्पलाइन के लिए मंजूर किए ₹20.70 लाख, अब और मजबूत होगा सहायता तंत्र

अगला लेख