dharma sangrah
✕

योगी आदित्यनाथ ने कहा, सतर्कता और सावधानी से Corona virus पर नियंत्रण पाएं

Updated: सोमवार, 16 मार्च 2020 (11:21 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सतर्कता और सावधानी से कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
 
योगी रविवार देर शाम अपने सरकारी आवास पर नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
 
इस मौके पर उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में सभी जिलाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में समयबद्ध ढंग से पूरी तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड्स तथा ओपीडी में अलग से स्थापित फीवर/फ्लू कॉर्नर का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित कर उन्हें संचालित किया जाए और कोरोना के संबंध में प्रतिदिन की रिपोर्ट तैयार कर शासन को उपलब्ध कराएं।
ALSO READ: महाराष्ट्र के पुणे में Corona Virus के 16 पॉजिटिव मरीजों ने इंदौर की उड़ाई नींद
योगी ने कहा कि जिलाधिकारी जिले में वायरस 2019 (कोविड 19) की रोकथाम, बचाव एवं उपचार से संबंधित समस्त गतिविधियों के नोडल अधिकारी होंगे।
 
मुख्यमंत्री ने दिल्ली-एनसीआर (गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद), भारत-नेपाल सीमा के जिलों तथा आगरा एवं लखनऊ सहित कुल 11 जिलों के समस्त मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर एवं क्लबों को बंद किए जाने के संबंध में कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
 
उन्होंने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी द्वारा अंतरविभागीय समन्वय बैठक करते हुए समस्त विभागों, जैसे स्वास्थ्य, गृह, पंचायती राज, नगर विकास, चिकित्सा शिक्षा (मेडिकल कॉलेज), उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, ग्राम्य विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मनोरंजन, सीमा सुरक्षा, पर्यटन, परिवहन, रेलवे, आईएमए, नर्सिंग होम एसोसिएशन, पुलिस विभाग आदि के अधिकारियों को उनके सहयोगात्मक उत्तरदायित्वों को स्पष्ट करते हुए कार्रवाई की जाए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सभी राष्ट्रों से आने वाले भारतीय नागरिकों एवं विदेशी यात्रियों को सर्विलांस में लिया जाना है। इनकी संख्या अधिक होने के कारण सर्विलांस हेतु गृह, रेवेन्यू एवं अन्य विभागों का सहयोग लिया जाए।
 
उन्होंने जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपने जिलों के भारत-नेपाल सीमा के चेकपोस्ट तथा एयरपोर्ट का भ्रमण कर चेकपोस्ट एवं एयरपोर्ट पर स्थापित हेल्थ डेस्क पर चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल कर्मियों, लॉजिस्टिक्स एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था के साथ-साथ कोरोना वायरस से बचाव व उपचार के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए हैं।
 
उन्होंने कहा कि सिविल एविएशन अथॉरिटी एवं सीमा सुरक्षा बल का सहयोग भी लिया जाए। कोरोना से बचाव के लिए सरकार के अलावा, निजी क्षेत्र के चिकित्सकों, संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख