biodatamaker

बड़ी खबर, अगले 2 दिन नहीं लगेंगे कोरोना के टीके

Updated: शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (16:29 IST)
नई दिल्ली। भारत में 60 साल से अधिक उम्र एवं पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को एक मार्च से कोविड-19 रोधी टीका लगाने की चल रही तैयारियों के बीच इस शनिवार एवं रविवार को टीकाकरण सत्र का आयोजन 'को-विन' डिजिटल मंच को 'को-विन 1.0' से 'को-विन 2.0' में ले जाने के मद्देनजर नहीं होगा।
ALSO READ: बड़ी खबर, 1 मार्च से दूसरे चरण का टीकाकरण, 60 साल से ऊपर के लोगों को लगेगा वैक्सीन, प्राइवेट में लगेंगे पैसे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को पहले ही इस बदलाव के बारे में सूचित किया जा चुका है। 'को-विन' सॉफ्टवेयर कोरोनावायरस रोधी समूचे टीकाकरण अभियान को सही ढंग से अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है।
 
स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाने के लिए 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरुआत की थी। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था। मंत्रालय ने कहा कि एक मार्च से देशव्यापी टीकाकरण का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है जिससे कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और पहले से ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित 45 से अधिक उम्र के लोगों को इसमें शामिल किया जा सके।
इसने कहा कि इस शनिवार एवं रविवार (27 और 28 फरवरी) को 'को-विन' डिजिटल मंच को 'को-विन 1.0' से 'को-विन 2.0' में तब्दील किया जाएगा। इसके मद्देनजर इन दो दिनों के दौरान कोविड-19 टीकाकरण सत्र का आयोजन नहीं किया जाएगा। सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को पहले ही इस बदलाव के बारे में सूचित किया जा चुका है। (भाषा)

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख