dharma sangrah
✕

जानिए Corona के लिए कौनसी Vaccine कितनी प्रभावी है...

Updated: शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (16:46 IST)
नई दिल्ली। देश में 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। अब तक 45 वर्ष से ज्यादा आयु वालों को ही वैक्सीन लग रही थी। इस बीच कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी की शिकायत करते हुए वैक्सीनेशन से हाथ खींच लिए। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि 1 मई से लोगों को वैक्सीन कैसे लगेगी।

ALSO READ: Data Story : अप्रैल में कोरोना का कोहराम : मात्र 30 दिन में 66 लाख मामले, 45000 से ज्यादा की मौत
बहरहाल रूस ने वैक्सीन स्पूतनिक V की बड़ी खेप भेजकर इस चिंता को दूर कर दिया है। स्पूतनिक V को मॉस्को के गामालेया इंस्टीट्यूट ने रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) के साथ मिलकर बनाया है। इसका पहला बैच भारत में 1 मई को उपलब्ध हो जाएगा। अब लोगों को कोवैक्सीन, कविशिल्ड और स्पूतनिक V में से कोई एक वैक्सीन लगाई जाएगी। आइए जानते हैं कि इन तीनों वैक्सीन की खूबियां... 
 
कौनसा टीका कितना प्रभावी : विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक दोनों डोज लगवाने के बाद कोविशील्ड का औसत असर 70 फीसदी तक है। कोविशील्ड का 3 अलग-अलग देशों के 11 हजार 636 मरीजों पर ट्रायल किया गया। हालांकि यह भी कहा गया है कि 12 सप्ताह बाद इसका असर 82.4 फीसदी तक देखा गया है।
 
दूसरी ओर, कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के बाद इसका असर 81 फीसदी तक होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि कोवैक्सीन का ट्रायल सिर्फ भारत में 28 हजार 500 लोगों पर किया गया। आंकड़ों की मानें तो कोवैक्सीन कोविशील्ड के मुकाबले ज्यादा असरकारी दिखाई देती है।
 
अब तक मॉडर्ना और फाइजर की mRNA वैक्सीन ही 90% से अधिक इफेक्टिव साबित हुई हैं। इसके बाद स्पुतनिक V ही सबसे अधिक 91.6% प्रभावी रही है। स्पू‍तनिक V को अब तक दुनिया के 60 देशों में अप्रूवल मिल चुका है।
 
क्या हैं साइड इफेक्ट : तीनों ही वैक्सीन में इंजेक्शन जिस जगह पर लगा है वहां दर्द होता है। इसके अलावा सिरदर्द, थकान, उल्टी, बुखार और जोड़ों में दर्द की भी शिकायत लोगों ने की है। 
 
कितने दिन के अंतर से लगेगा दूसरा डोज : कोवैक्सीन के 2 डोज के बीच में 28 दिन का अंतर है। कोविशिल्ड के 2 डोज के 42 से 56 दिन का अंतर है। स्पूतनिक V के 2 डोज के बीच 21 दिन का अंतर जरूरी है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख