ramcharitmanas

कोविड-19 की त्रासदी में भारत ने की 150 देशों की मदद

Updated: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (12:21 IST)
नई दिल्ली, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में कोविड-19 महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा द्वितीय युद्ध में मारे गए उसके कुल सैनिकों की संख्या को भी पार कर चुका है।

इस महामारी ने विकसित और सक्षम यूरोपीय यूनियन को भी घुटनों पर ला दिया। भारत कोविड-19 के कारण उत्पन्न घोर निराशा के अंधेरे में उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। भारत ने अपनी विशाल आबादी को कोविड-19 के खतरे से बचाने के अलावा इस कठिन समय में दुनिया की भी चिंता और सहायता की है।

हाल ही में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने लोकसभा में बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों के रूप में 150 देशों को सहायता प्रदान की है। इसमें 82 देशों को लगभग 80 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता भी शामिल है।

इन 82 देशों में चीन, इस्राइल जैसे विकसित देशों के साथ-साथ केन्या और श्रीलंका जैसे विकासशील देश भी शामिल हैं। इसके साथ ही, भारत ने अन्य देशों में महामारी के विरुद्ध लड़ने में सहायता प्रदान करने के लिए कुछ देशों में रैपिड रिस्पांस मेडिकल टीमें भी भेजी। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि हाल ही में भारत ने बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, भूटान, मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, श्रीलंका, बहरीन और ओमान को सहायता के रूप में कोविड वैक्सीन की भी आपूर्ति की है।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में विदेश राज्य मंत्री ने भारत को जापान, संयुक्त राष्ट्र, फ्रांस, जर्मनी और इस्राइल सहित कुछेक देशों से चिकित्सा उपकरणों और अनुदान के रूप में सहायता प्राप्त होने की भी बात कही।

भारत अपने वैक्सीन मैत्री मिशन के तहत दुनिया के कई देशों में कोरोना वैक्सीन पहुंचाकर लगातार मदद कर रहा है। हाल ही में, कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर वार्ता की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत, कनाडा के टीकाकरण प्रयासों में हर संभव मदद करने की कोशिश करेगा जैसा कि उसने कई अन्य देशों के लिए किया है।

भारत अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान को भी मेड इन इंडिया मिशन के तहत बनी कोरोना वैक्सीन की 5 लाख डोज भेज चुका है। कोरोना वैक्सीन के अफगानिस्तान पहुंचने के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि ‘हम हमेशा अपने दोस्तों के साथ खड़े हैं।' वहीं, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अत्मर ने ट्वीट कर इसे वास्तव में उदारता, प्रतिबद्धता और मजबूत साझेदारी का संकेत बताया। (इंडिया साइंस वायर)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख